फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   72 hours electricity is playing hide and seek eye

72 घंटे से बिजली खेल रही आंख मिचौली

Sun, 17 Apr 2016 11:06 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 17 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
72 hours electricity is playing hide and seek eye
electricity - फोटो : Amar Ujala
शहर में 72 घंटे चल रही बिजली की आंख मिचौली से भीषण पेयजल संकट खड़ा हो गया है। लगातार बिजली न मिल पाने से नगर पालिका के ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रहे हैं। इसके कारण पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं। ऐसे में शहरवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरह रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने जिला मुख्यालयों पर 20 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश के बाद भी शहर में बीते 72 घंटों से बिजली की अघोषित कटौती से हालात बेकाबू हो गए हैं। रविवार को हालत और भी बदतर हो गए। 132 असैनी उप बिजली संस्थान में ट्रांसफार्मर की मरम्मत के चलते पूरे शहर की बिजली ठप हो गई। इसके साथ आसपास के बिजली केंद्रों की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। वहीं दो दिन पहले शहर के नंबर एक बिजली केंद्र पर दस एमवीए की अर्थिंग जल जाने से पहले ही शहर के लोग बिजली से परेशान हैं। इसी बीच असैनी उप संस्थान से हुई कटौती ने आग में घी का काम किया।
विज्ञापन


बिजली की आंख मिचौली से पालिका की पानी की टंकियां भी नहीं भर पा रही हैं। पालिका एसआई ओंकार सिंह पटेल ने बताया कि बिजली की समस्या से ट्यूबवेल चल नहीं पा रहे हैं। जिससे शहर को पेयजलापूर्ति करने वाली पानी की टंकियां भर नहीं पा रही हैं। हालांकि व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पानी की टंकियों से पानी छोड़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति के दौरान ट्यूबवेल भी सीधे चालू कराकर पानी उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बिजली केंद्र पर शुक्रवार रात अर्थिंग जल जाने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। वहीं रविवार को असैनी के ट्रांसफार्मर में आई कमी के चलते सुधार का काम कराया जा रहा है। इससे आपूर्ति गड़बड़ा गई है। सोमवार से आपूर्ति ठीक होने की उम्मीद है।
शशिकांत मौर्य, जेई, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed