{"_id":"5c4df397bdec222be7357d73","slug":"71548612503-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के विरोध में जुलूस व धरना प्रदर्शन कर निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के विरोध में जुलूस व धरना प्रदर्शन कर निकाली भड़ास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। आरक्षण के विरोध में रविवार को लोगों ने संविधान बचाओ संघर्ष समिति की अगुवाई में प्रदर्शन किया। जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील परिसर में धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकालने के बाद ये लोग सदर तहसील पहुंचे, जहां धरना दिया। डॉ. रघुनंदन ने कहा कि 10 प्रतिशत आरक्षण का बिल बिना विलंब रद्द किए जाने, जातियों को संख्या के आधार पर पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिए जाने, नीति क्षेत्र में कानून बनाकर आरक्षण लागू किए जाने, एससी/एसटी अन्याय अत्याचार निवारण कानून अधिक सख्त किए जाने, बैलेट पेपर से चुनाव किए जाने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस दौरान सात सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है तो वे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर योगेश प्रताप सिंह, हुकुम सिंह कुशवाहा, हरनारायन सिंह कोरी, उमाशंकर, गणेश शंकर, राजेश कुमार, नफीश सिद्दीकी, राज कुमारी, सौरभ सिंह, प्रीती, अनूप सिद्धार्थ, शशांक, मोहन कुशवाहा, सुबोध कुमार, अबरार खान, राजेश कुमार, शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने धरना दिया
-कहा- मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो