फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कमियां देखने जिला अस्पताल पहुंचीं सीएमओ

कमियां देखने जिला अस्पताल पहुंचीं सीएमओ

Wed, 29 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कमियां देखने जिला अस्पताल पहुंचीं सीएमओ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। जिला अस्पताल में बाहर से दवा मंगाने और जांच व एक्सरे कराए जाने की खबर को अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए सीएमओ अल्पना बरतरिया ने बुधवार को ही एक्सरे कक्ष, ओपीडी, पैथोलॉजी का निरीक्षण किया।


अचानक पहुंचीं सीएमओ को देख कर्मियों में अफरातफरी मच गई। इधर उधर टहलने वाले स्वास्थ्यकर्मी कुर्सियों पर नजर आने लगे। मरीजों को लाइन लगाकर दवा दी जाने लगी। सीएमओ ने सभी कक्षों का निरीक्षण करने के बाद स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही और मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी डॉक्टर अथवा कर्मचारी के खिलाफ लिखित में शिकायत मिलने पर उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं सीएमएस अजय कुमार ने मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण से जिला अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक्सरे कक्ष और पैथोलॉजी कितने बजे खुलती और बंद होती है, इसका रजिस्टर तैयार किया जाए, वह कभी भी दोबारा निरीक्षण कर सकती हैं। जितनी देर सीएमओ अस्पताल में रहीं उतनी देर तक एक भी पर्चा बाहर की दवाओं अथवा जांच के लिए नहीं लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल में पिछले कुछ समय से मरीजों को एक्सरे, खून, बलगम व पेशाब की जांच कराने के लिए बाहर के पैथोलॉजी में भेजा जाता है। इस संबंध में अमर उजाला ने 29 अगस्त के अंक में प्रमुखता से खबर- इलाज यहां और जांच बाहर कराओ, प्रकाशित की। इस पर सीएमओ अल्पना बरतारिया ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने एक्सरे कक्ष, पैथोलॉजी, इमरजेंसी, ओपीडी का निरीक्षण कर डाक्टर व कर्मचारियों को हिदायत दी कि मरीजों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ न किया जाए। अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं व दवाओं का मरीजों को भरपूर लाभ दिया जाए। बाहर की दवाएं व जांच न लिखी जाएं। अगर इस तरह की गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

-कुर्सियों पर नजर आए डॉक्टर और कर्मचारी, जांचें भी हुईं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed