फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नौ जोड़ों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं

नौ जोड़ों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं

Tue, 26 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
नौ जोड़ों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं
रामपुरा। वीरांगना झलकारी बाई कोरी शाक्यवार समिति के तत्वावधान में कोरी समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम जगम्मनपुर रोड पर हुआ। जिसमें समाज के नौ जोड़ों ने दांपत्य बंधन में बंधकर साथ में जीने मरने की कसमें खाईं।
विज्ञापन


रामपुरा में जगम्मनपुर रोड पर आयोजित कोरी समाज के सामूहिक विवाह में सोमवार को घोड़े पर सवार होकर नौ दूल्हे परिजन व रिश्तेदारों के साथ बैंडबाजों की धुनों पर झूमते नाचते कस्बे में भ्रमण कर सामूहिक विवाह स्थल पर पहुंचे। दूल्हों के पहुंचने पर कन्या पक्ष व समिति के पदाधिकारियों ने सभी वरों का तिलक कर द्वारचार की रस्म पूरी की। इसके बाद सभी वरों क ो वैवाहिक मंच पर बैठाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद वंदना ने जितेंद्र, दीप्ति ने दिनेश, काजल ने कृपाल, शान्ति ने राहुल, दीपिका ने प्रदीप, लक्ष्मी ने राजकुमार, सोनम ने अंकुर, सोनू ने राजेंद्र, आशू ने पूरन को वर माला पहनाकर जीवन साथी बनाया। मुख्य अतिथि घनश्याम अनुरागी ने वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रमोद कु मार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता आती है। साथ ही धन के फिजूल खर्च पर भी रोक लगती है। समाज के लोगों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिए। इसके बाद अलग अलग मंडपों में वर वधुओं ने अग्नि के साथ सात फेरे लिए।


समस्त वैवाहिक रस्में पूरी रीति रिवाज के साथ संपन्न कराई गई। शाम को विदाई की बेला में समिति व कन्या पक्ष के लोगाें ने वर वधुओं क ो उपहार देकर नम आंखों से विदा किया। इस दौरान रामअवतार, मंशाराम, सुरेश चंद, लल्लू कोरी, ओमप्रकाश सभासद, ब्रजमोहन, राजेंद्र, बलराम, वीर सिंह, हरीश कुमार प्रधान आदि मौजूद रहे।

कोरी शाक्यवार समिति के तत्वावधान में हुआ सामूहिक विवाह समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed