फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   706 lawyers cast their votes in the Bar Council elections.

Auraiya News: बार कौंसिल चुनाव में 706 वकीलों ने डाले वोट

Sat, 17 Jan 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 17 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
706 lawyers cast their votes in the Bar Council elections.
औरैया। बार कौंसिल ऑफ उप्र चुनाव के लिए हुए दो दिवसीय मतदान में 804 मतदाताओं में से 706 वकीलों ने मतदान किया। वहीं, बिधूना मुंसिफ में 217 वकीलों में 204 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मतदान के दूसरे दिन की चुनाव प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी अपर जिला जज प्रथम पारुल जैन की देखरेख में सुबह 10 बजे से जिल जजी स्थित सभागार में शुरू हुई। शुक्रवार को पहले दिन कुल 291 वकीलों ने वोट डाले थे। वहीं अंतिम दिन 415 ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों दिनों में कुल 706 वोट डाले गए। इसी तरह बिधूना मुंसिफ में पीठासीन अधिकारी सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रवीण सिंह की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन

मतदान के अंतिम दिन प्रत्याशियों के समर्थकों ने समर्थना जुटाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। प्रत्याशियों के समर्थन में बाहर से भारी संख्या में अधिवक्तागण सक्रिय दिखे। कई प्रत्याशियों ने मतदाता वकीलों को रिझाने के लिए खान-पान की विशेष स्टाॅल लगाए, गौरतलब है कि बार कौंसिल चुनाव 35 सदस्यों के लिए हो रहा है, इनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed