Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   There will be 6,200 PNG line connections.

Auraiya News: 6200 होंगे पीएनजी लाइन के कनेक्शन

Fri, 20 Nov 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
There will be 6,200 PNG line connections.
औरैया। टोरेंट गैस कंपनी औरैया, दिबियापुर और अजीतमल क्षेत्र में 6200 घरों तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाएगी। इसके लिए कंपनी ने तीनों स्थानीय निकायों से अनुमति मांगी है। इस पहल से लोगों को एलपीजी सिलिंडर की समस्याओं से सीधा छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के सभी नगर निकायों में पीएनजी लाइन बिछाने की योजना है। औरैया नगर पालिका क्षेत्र में शुक्लनटोला और विधिचंद्र मोहल्ला में लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए कंपनी के अधिकारियों ने पालिका प्रशासन से अनुमति मांगी है। अभी यहां के लोग एलपीजी सिलिंडर पर निर्भर हैं। उन्हें हर माह ऑनलाइन बुकिंग करनी पड़ती है। समय पर सिलिंडर की डिलीवरी न होने से लोग अक्सर परेशान होते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए टोरेंट गैस कंपनी ने यह कवायद शुरू की है। कंपनी दोनों वार्डों में 450-450 लोगों को पीएनजी कनेक्शन देगी। पालिका के अन्य वार्डों में पीएनजी की लाइन पहले से ही चल रही है।
विज्ञापन

इसी तरह दिबियापुर नगर पंचायत क्षेत्र में भी पीएनजी लाइन बिछाई जानी है। यह लाइन रानानगर और उपाध्याय नगर वार्ड में बिछाई जाएगी। कंपनी इन दोनों जगहों पर 800 से ज्यादा कनेक्शन देगी। इससे इन वार्डों के निवासियों को गैस आपूर्ति में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अजीतमल नगर पंचायत में पीएनजी कनेक्शन देने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। आजादनगर, आंबेडकर नगर, फिरोज नगर, सूर्य नगर, विद्यानगर और राजीव नगर में यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा दो अन्य वार्डों में भी कनेक्शन दिए जाएंगे। यहां पर करीब 4500 कनेक्शन दिए जाने हैं। यह कार्य लोगों के घरों तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
2500 लोग नहीं ले रहे कनेक्शन
वैश्विक युद्ध के बाद जिले में एलपीजी सिलिंडरों की भारी मारामारी रही थी। 10-10 दिन तक लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे थे। उस समय तंग आकर पीएनजी लाइन के लिए चार हजार लोगों ने पंजीकरण करा दिया था। इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों ने कनेक्शन देने के लिए सर्वे किया तो 2500 लोग ऐसे मिले, जिन्होंने कनेक्शन लेने से इन्कार कर दिया। इनके पास सिलिंडर का विकल्प है।

कनेक्शन पर एक नजर
14400 लोगों ने किया पीएनजी के लिए पंजीकरण
10240 लोग कनेक्शन ले चुके
2500 लोग नहीं ले रहे कनेक्शन
वर्जन
दिबियापुर नगर पंचायत व औरैया नगर पालिका के वार्डों में लाइन बिछाने के लिए अनुमति मांगी गई है। अधिकारियों से बात चल रही है, जल्द ही अनुमति मिल जाएगी। अजीतमल के आठ वार्डों में लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। -गौरव रतन, मैनेजर, टोरेंट गैस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed