फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   700 meters road became trouble for villagers

ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी 700 मीटर सड़क

Sat, 02 Jul 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
700 meters road became trouble for villagers
दलदल में तब्दील हुई पुर्वा बड़े की सड़क। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। क्षेत्र के पुर्वा बड़े की 700 मीटर सड़क सात गांव के लोगों के लिए पहली ही बारिश में मुसीबत बन गई है। सड़क पर जलभराव व दलदल होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। यह सड़क पिछले वर्ष 55 लाख रुपये से बनने के लिए स्वीकृत हो चुकी है, बावजूद इसके निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई मानसून की पहली बारिश ने ही लोक निर्माण विभाग की पोल खोल कर रख दी है। पुर्वा बड़े से निकली सड़क से हथनापुर, लखनो, बकरापुर्वा, पहाड़ापुर, पुर्वा दिहुली, हजियापुर, ककराघाट के लोग आवागमन करते हैं। गांव की 700 मीटर सड़क वर्षों से उखड़ी पड़ी है। हर बार बारिश में कीचड़ और जलभराव हो जाता है। हालांकि आम दिनों में भी ऐसी ही स्थिति रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीण नितिन सेंगर, पुष्पेंद्र सिंह, राजकुमार, मुकेश सिंह आदि का कहना है कि सड़क का हिस्सा गांव की बाहर वाली सड़क से नीचे है। इसके अलावा जलनिकासी का प्रबंध भी नहीं है। इस सड़क का सीसी निर्माण कराने के लिए 55 लाख रुपये वर्ष 2021 में स्वीकृत हो चुके हैं, पर अब तक सड़क पर निर्माण शुरू नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार ने बताया कि सड़क के संबंध में जानकारी की जा रही है। सड़क का निर्माण किन कारणों से अभी तक शुरू नहीं हो सका है। जल्द ही इसकी जानकारी कर काम शुरू कराया जाएगा।

सड़क को लेकर परेशानी बयां करते ग्रामीण। संवाद

सड़क को लेकर परेशानी बयां करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed