फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   औरैया में तीन सीटो पर सपा, दो पर भाजपा व दो पर निर्दलीय जीते

औरैया में तीन सीटो पर सपा, दो पर भाजपा व दो पर निर्दलीय जीते

Sat, 02 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
औरैया में तीन सीटो पर सपा, दो पर भाजपा व दो पर निर्दलीय जीते
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने दो, सपा ने तीन तो दो सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। बसपा को जिले में एक भी सीट नहीं मिली। अटसू में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बौद्ध प्रिय गौतम को करारी हार मिली है, जबकि जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा काबिज है। नगर पालिका औरैया से निर्दलीय गायत्री ने जीत दर्ज की।

नगर निकाय चुनाव परिणाम में सपा ने अपने गढ़ में फिर से काबिज होने के संकेत दे दिए हैं। विधानसभा चुनाव में सपा ने अपनी तीनों सीटें गंवा दी थी। तीनों सीटों पर बीजेपी के विधायक काबिज हो गए। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी बीजेपी विधायकों की थी मगर बीजेपी सिर्फ दो सीटें ही जीत सकी। जिनमें दोनों प्रत्याशियों का अपना जातीय गणित था।
विज्ञापन


दिबियापुर से अरविंद पोरवाल, अजीतमल से पूर्व चेयरमैन की पत्नी रानी देवी ही बीजेपी के टिकट से जीतीं। अछल्दा से निवर्तमान चेयरमैन राजेश पोरवाल सपा से जीते, बिधूना से अमित बाथम सपा से व अटसू से सपा से रूपा कुमारी जीतीं। वहीं फफूंद में स्नेहलता शुक्ला ने निर्दलीय जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की एक मात्र नगर पालिका औरैया में गायत्री देवी ने निर्दलीय जीत दर्ज कराई। इसके साथ बसपा ने जिले की एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज की।
हालत यह रही कि बसपा यहां पर सबसे निचले पायदान पर दिखी। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बौद्ध प्रिय गौतम अटसू से हारे और चौथे स्थान पर रहे। फफूंद में बसपा का प्रत्याशी अख्तर खां 11 वें नंबर पर रहा। दिबियापुर में सिर्फ बसपा का प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed