{"_id":"614f644c8ebc3e058b3517e7","slug":"6-house-collapse-due-to-thunderstorm-auraiya-news-knp654452374","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली से मंदिर में पड़ी दरारे, बारिश से छह घर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली से मंदिर में पड़ी दरारे, बारिश से छह घर गिरे
विज्ञापन
जमौली गांव में बारिश से गिरा मकान। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कंचौसी में शुक्रवार रात तेज बारिश हुई। जमौली गांव में बिजली गिरने से आनंदेश्वर मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। छह मकान ढह गए। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन को जानकारी दी है।
शुक्रवार रात बिजली गिरने से जमौली के आनंदेश्वर मंदिर के गुंबद का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्लास्टर गिरने के साथ ही मंदिर के कई हिस्सों में दरारें आ गईं। मंदिर के आसपास के घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। मंदिर के संस्थापक पूर्व प्रधान प्रदीप तिवारी ने बताया गुंबद का निर्माण दो वर्ष पहले करवाया था। वहीं बारिश से जमौली और बिहारीपुर गांव में छह कच्चे मकान ढह गए। गृहस्थी का सामान सहित अनाज, भूसा मलबे में दबकर बर्बाद हो गए। बिहारीपुर गांव में मुकेश तिवारी, संजय तिवारी, मलखान सिंह कुशवाहा का कच्चा घर गिर गया। जमौली गांव में प्रदीप, मानसिंह, सरजीम खान के मकान गिरे है।
बेघर लोगों ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई बारिश से मकान कमजोर हो गए थे। शुक्रवार रात तेज हवा चलने के साथ हुई बारिश से मकान ढह गए। पीड़ितों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को देकर मुआवजे की मांग की है। लेखपाल अवनीश कुमार ने बताया कि क्षति का आकलन करके सहायता के लिए सूची तहसील भेज दी गई है।