फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   6 died and 183 new case found

जिले में छह संक्रमितों की मौत, 183 नए केस मिले

Tue, 11 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
6 died and 183 new case found
औरैया। मंगलवार को जिले में छह कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई जबकि 183 नए केस मिले हैं। इसके साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9351 हो गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि छह मौतों के साथ मृतकों की संख्या 132 हो गई है। मंगलवार दोपहर तीन बजे तक होमआइसोलेशन में रहने वाले 62 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीती है। एक संक्रमित व्यक्ति चार दिन पहले दुर्घटना में घायल हुआ था। सैफई अस्पताल पहुंचने पर उसकी कोरोना की जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

रिपोर्ट आने के कुछ ही घंटों बाद घायल संक्रमित की मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि कुछ नए हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं। अब एक्टिव हॉटस्पॉट 244 हो गए हैं। होमआइसोलेशन में 1400 मरीज हैं। जबकि चिचौली स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती गंभीर संक्रमित मरीजों की संख्या 25 है। जिले के बाहर के कोविड अस्पतालों में 22 गंभीर संक्रमित मरीज भर्ती हैं। लखनऊ लैब से आरटीपीसीआर के 1095 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed