फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   556 voters who cast their votes at two or three places chose their polling station.

Auraiya News: दो-तीन जगह वोट डालने वाले 556 वोटरों ने चुना मतदेय स्थल

Tue, 13 Jan 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 13 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
556 voters who cast their votes at two or three places chose their polling station.
औरैया। एसआईआर के तहत चले अभियान में दो-तीन जगह वोट डालने वाले लोगों की तस्वीर साफ हो गई है। आलेख प्रकाशन में जहां 158055 वोटरों को सूची से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन

अभी तक 556 वोटरों ने बीएलओ के समक्ष फार्म-8 देकर एक मतदेय स्थल को चुना है। इसके आवेदन छह फरवरी तक जमा कराए जाएंगे।
जिले में मतदाता सूची के अनुसार 1300 मतदेय स्थलों पर 1028685 मतदाता थे। एसआईआर के तहत इनमें 870630 मतदाताओं की मैपिंग का काम पूरा कर लिया गया। आलेख प्रकाशन के बाद इस मतदाता सूची से 158055 वोटरों को हटा दिया गया है। इनमें अनुपस्थित व डुप्लीकेट से लेकर दो से अधिक बूथों पर मतदान करने वाले लोगों के नाम शामिल रहे।
विज्ञापन

ऐसे में स्वयं को मतदाता सूची से बाहर देख अब दो दो जगह मतदान करने वाले लोग बीएलओ के पास पहुंच रहे हैं। यहां उन्हें फार्म-8 मुहैया कराया जा रहा है। इसमें उन्हें एक मतदेय स्थल का चयन करने का मौका दिया जा रहा है। जहां पर वह मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों पर चल रही इस कवायद में अभी तक 556 मतदाता इस तरह के सामने आ चुके हैं, जिन्होंने मतदान के लिए अब एक ठिकाना चुन लिया है। खास बात यह है कि इस तरह के सबसे ज्यादा 225 वोटर दिबियापुर विधानसभा से सामने आ रहे हैं। बूथों पर इन एएसडी वोटरों को अपना पक्ष रखने के लिए छह फरवरी तक का मौका है।

----
विधानसभा फार्म-8 जमा करने वाले वोटर
बिधूना 179
दिबियापुर 225
औरैया 152

एसआईआर के अंतिम चरण में बूथों पर फार्म-6,7 व 8 जमा कराए जा रहे हैं। युवाओं के वोट बनाने के लिए फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 जमा कराया जा रहा है। वहीं अलग-अलग जगह मतदान करने वाले वोटरों को एक ही मतदेय स्थल पर वोट डालने के लिए फार्म-8 जमा करना पड़ रहा है। छह फरवरी तक यह प्रकि्रया चलेगी।
-रामेंद्र सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed