फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   550 cases will be taken off

लॉकडाउन में दर्ज 550 मुकदमे होंगे खत्म

Wed, 17 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
550 cases will be taken off
औरैया। कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन पर जिले में दर्ज 550 मामलों को वापस लिया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से गंभीर मामले न होेने पर इन्हें वापस लेने के आदेश के बाद कार्रवाई के दायरे में आए लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान नियमों के उल्लंघन पर सदर कोतवाली क्षेत्र में सबसे ज्यादा 158 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें अधिकांश मामले मास्क न पहनने पर दर्ज किए गए थे। सोशल डिस्टेंस के साथ ही धारा 144 के उल्लंघन पर भी मामले दर्ज किए गए थे। कई ट्रेड की दुकानों को खोले जाने की अनुमति न दिए जाने के बाद भी दुकानों के संचालन का प्रयास किया गया था। जिसमें संबंधित व्यापारियों के खिलाफ नियम उल्लंघन की रिपोर्ट भी दर्ज की गईं। इन मामलों में आरोपी बनाए गए लोग चिंतित थे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आदेश के बाद लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

थाना/कोतवाली का नाम मुकदमे
सदर कोतवाली 158
बिधूना 113
दिबियापुर 37
अयाना 17
अजीतमल 57
अछल्दा 48
बेला 32
सहायल 15
फफूंद 38
एरवाकटरा 35
मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा कर दी गई है। आदेश पत्र आने के बाद इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। - अपर्णा गौतम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed