{"_id":"fb59744a78569c3635a684b5aac18dcb","slug":"500-construction-workers-were-given-free-bicycles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 निर्माण श्रमिकों को दी गईं नि:शुल्क साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 निर्माण श्रमिकों को दी गईं नि:शुल्क साइकिलें
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Fri, 11 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से निर्माण श्रमिकों के लिए शुरू की गई साइकिल सहायता योजना के तहत 500 निर्माण श्रमिकों को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद व सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने श्रमिकों को साइकिल वितरित की। कार्यक्रम में नि:शुल्क साइकिलें पाकर श्रमिकों के चेहरों पर खुशी झलकती दिखाई दी।
विज्ञापन
श्रम प्रवर्तन विभाग के श्रीगोपाल कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमुरीपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार हर जाति वर्ग के लिए योजनाएं चलाकर उन्हें लाभांवित करने का काम कर रही है। इसकी के तहत निर्माण श्रमिकों के लिए भी निशुल्क साइकिल वितरण की योजना चलाई गई है।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव ने कहा कि सरकार खासकर किसान, बेरोजगार, मजदूर व गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित करा रही है, जिससे कोई भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार ही एक ऐसा सरकार है। जिसने सभी जातियों, धर्म व संप्रदाय के लिए एक ही नजर से देखते हुए उनके जिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसके मिश्रा, कार्यालय स्टाफ के आरएस यादव के अलावा सपा मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया, पप्पू नेता आदि मौजूद रहे।