{"_id":"61f4390dfef1ac1a5b59b59b","slug":"46-corona-infected-including-doctor-and-two-health-workers-auraiya-news-knp677639864","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर व दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 46 और कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर व दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 46 और कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में एक डॉक्टर, दो स्वास्थ्य कर्मी समेत 46 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 13 लोग गेल गांव के हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या कुल 696 व सक्रिय मामले 230 हो गए हैं। जबकि 461 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिले में दिन पर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद भी लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। अधिकांश स्थानों पर लोग बिना मास्क के निकल रहे हैं और सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक जिला अस्पताल के एक डॉक्टर, अजीतमल व दिबियापुर सीएचसी में एक-एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 46 लोग कोराना संक्रमित मिले। इन सभी संपर्क वाले लोगों की जांच की जा रही है। जिससे संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।
एसीएमओ डा. शिशिरपुरी ने बताया किशुक्रवार को 40 मरीज स्वस्थ हुए है। 230 सक्रिय केस है और 219 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन पर चल रहा है। डॉक्टरों की टीम इन पर नजर बनाए हुए है। जबकि 11 मरीज अस्पताल में भर्ती है। पांच संक्रमितों की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों ने लोगों से संक्रमण व सर्दी से बचाव करने की अपील लोगों से की।