फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आज से चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा

आज से चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा

Fri, 15 Feb 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
आज से चलेगा परिवार नियोजन पखवाड़ा
औरैया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 15 फरवरी से एक मार्च तक विशेष परिवार नियोजन पखवारा मनाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान जन समुदाय के मध्य परिवार कल्याण कार्यक्रम को प्रोत्साहित किए जाने का कार्यक्रम रखा गया है, जिसके प्रसार-प्रचार हेतु सारथी वाहन तथा समुदाय स्तरीय अन्य गतिविधियां भी की जाएंगी।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके राय ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जागरुकता कार्यक्रम होंगे। कहा कि मिशन परिवार विकास के अंतर्गत आने वाले अपने जिले में पुरुष नसबंदी के लिए लाभार्थी को तीन हजार, महिला को दो हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। महिला प्रसव के बाद कॉपर टी लगाने पर तीन सौ, नया अंतरा इंजेक्शन जो त्रैमासिक गर्भ निरोधक है, उसे लगवाने पर 100 का लाभार्थी को आर्थिक लाभ मिलेगा। इस पखवारे में जनपद के बीसीपीएम, आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी, एलएचबी को प्रेरित कर गांव-गांव में संपर्क कर परिवार नियोजन की योजना और उसके लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। डॉ. संजय यादव ने बताया कि बिधूना और अछल्दा सीएचसी पर 21 फरवरी, सीएचसी अयाना और अजीतमल में 23 फरवरी, दिबियापुर और ऐरवाकटरा स्वास्थ्य केंद्र पर 28 फरवरी शिविर लगेंगे। इस पखवाड़े के दौरान नव दंपतियों को नई पहल किट भी बांटी जाएगी।
विज्ञापन


इसमें उनको फैमिली प्लानिंग की पूर्ण जानकारी आशा द्वारा प्रदान की जाएगी। जिले में इस पखवाड़े के दौरान अंतर दिवस का आयोजन 26 फरवरी को प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक लाभार्थियों को अंतर्गत तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन एवं छाया साप्ताहिक गर्भ निरोधक गोली की सेवाएं मुफ्त में दी जाएंगी। साथ ही यह भी बताया कि परिवार नियोजन के लिए अंतरा इंजेक्शन भी एक लाभकारी प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-लगेंगे परिवार नियोजन परामर्श एवं नसबंदी शिविर
-प्रचार-प्रसार के लिए निकाला जाएगा सारथी वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed