फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गेहूं बिक गया, पर भुगतान के लिए लगा रहे चक्कर

गेहूं बिक गया, पर भुगतान के लिए लगा रहे चक्कर

Tue, 28 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
गेहूं बिक गया, पर भुगतान के लिए लगा रहे चक्कर
उरई। गेहूं की खरीद के 24 घंटे के भीतर किसानों के भुगतान करने के निर्देश को जिले के अधिकारी कितना तवज्जो देते हैं इसकी एक नजीर कदौरा में देखने को मिलती है। जहां गेहूं बेचने के तीन माह बाद भी किसान भुगतान के लिए केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है और घरों में खाने के लाने पड़े हैं। आक्रोशित किसानों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में गेहूं खरीद के लिए जिला मुख्यालय के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी केंद्र खोले गए थे। केंद्रों में किसानों को भुगतान के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए शासन के सख्त निर्देश दिए थे कि हर हाल में खरीद के 24 घंटे के अंदर किसानों को खरीदे गए माल का भुगतान कर दिया जाए, लेकिन इस निर्देश का असर जिले के अफसरों में नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि अभी भी किसान भुगतान के लिए दर दर भटकने को मजबूर है। कदौरा के किसान बचई सिंह, शिवपाल सिंह, शिव प्रसाद, शबाना खातून आदि ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि सहकारी क्रय केंद्र मांडरी समिति में उन्होंने 21 मई को अपना गेहूं बेचा था। खरीद के समय तत्काल भुगतान की बात कही गई थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पिछले कई महीनों से वह भुगतान के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है। उन्होंने बताया कि भुगतान न होने से उनकी जीविका भी संकट में आ गई है। रोजमर्रा के खर्चे भी मुश्किल हो गए हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द उनका भुगतान कराया जाए। जिससे की उनकी जीविका पटरी पर लौट सके। जिलाधिकारी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर भुगतान कराने के निर्देश दिए।

- खरीद के तीन माह बाद भी किसानों को नहीं हो पाया भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed