{"_id":"59b6ddaa4f1c1bef7f8b612a","slug":"41505156522-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
आटा। कस्बा आटा में रविवार रात सड़क पार करते समय एक अधेड़ की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा आटा निवासी भगवान दास (50) पुत्र रामरतन रविवार की रात खाना खाने के बाद पैदल टहलने निकला था। वह कस्बे के बाहर हाईवे पर सड़क पार कर रहा था। तभी उरई से कालपी की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा होता देख राहगीरों ने दौड़कर ट्रक रोकने का प्रयास किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। लोगों ने इसकी सूचना भगवानदास के परिजनों और पुलिस को दी। घायल को इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।
-कस्बा आटा में सड़क पार करते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो