{"_id":"653023471f74ebffdb003856","slug":"413-railway-passengers-caught-without-tickets-rs-116-lakh-recovered-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4233-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिना टिकट पकड़े गए 413 रेल यात्री, वसूले 1.16 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिना टिकट पकड़े गए 413 रेल यात्री, वसूले 1.16 लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। कोरोना काल के बाद पहली बार जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद पर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों में खलबली मच गई। विभिन्न ट्रेनों में चले चेकिंग अभियान में 413 बिना टिकट यात्रियों से एक लाख 16 हजार दो सौ अस्सी रुपये वसूले गए।
बुधवार सुबह लगभग पांच बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी डाउन ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से विशेष चेकिंग अभियान के लिए रेल स्टाफ पहुंचा। इसके बाद फफूंद रेलवे स्टेशन पर डिप्टी सीटीएम टूंडला अमित सुदर्शन के नेतृत्व में मुख्य टिकट निरीक्षक (लाइन) टूंडला मोहन मीणा, वाणिज्य निरीक्षक इटावा नरेश मीणा, वाणिज्य निरीक्षक शिकोहाबाद, वाणिज्य निरीक्षक टुंडला ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया।
इटावा से कानपुर मेमू, शिकोहाबाद कानपुर मेमू, आगरा लखनऊ इंटरसिटी, गोमती एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में चले चेकिंग अभियान के चलते बिना टिकट रेल यात्रियों में खलबली मच गई। चेकिंग अभियान में 413 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। बेटिकट पकड़े गए यात्रियों से 13 हजार 30 रुपए का किराया वसूला गया। जबकि एक लाख तीन हजार दो सौ अस्सी रुपये जुर्माने के वसूले गए। स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला, आरपीएफ थाना पुलिस, जीआरपी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।