{"_id":"64ee2feaba7ad4c199056b24","slug":"410-candidates-appeared-for-131-seats-of-ncc-cadets-auraiya-news-c-211-1-aur1001-2355-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एनसीसी कैडेट्स की 131 सीटों के लिए 410 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एनसीसी कैडेट्स की 131 सीटों के लिए 410 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
4-यूपी एनसीसी बटालियन इटावा की ओर से मंगलवार को शहर के तिलक स्टेडियम में एनसीसी कैडेट्स प्रथम वर्ष की 131 सीटों के लिए शारीरिक व लिखित परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें 410 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
4-यूपी एनसीसी बटालियन इटावा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसपी सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को अनुशासन, एकता के बारे में विस्तार से बताया। भविष्य में एनसीसी से होने वाले लाभ के बारे में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रथम सत्र के लिए तिलक महाविद्यालय में 17 बालिकाओं व 34 बालकों की सीटों के लिए 250 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में 27 बालिकाओं व 53 बालकों की सीट पर 160 अभ्यर्थियों के आवेदन आए थे। सर्वप्रथम अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें बहुत से छात्रों को फ्लै फीट, नॉक-क्नी व अधिक कमजोर होने की वजह से बाहर कर किया गया। वहीं कुछ अभ्यर्थी दौड़ में बाहर हुए। अंत में चयनित छात्रों की लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई।
विज्ञापन
कर्नल एसपी सिंह ने बताया कि मौजूदा समय में युवाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। करीब 10 से 12 अभ्यर्थी बॉडी मास इंडैक्स के हिसाब से वजन कम होने की वजह से मेडिकल में अनफिट रहे। बताया कि जल्द ही परीक्षा का परिणाम घोषित कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। एनसीसी ऑफिसर अजीतमल मेजर योगेश दीक्षित ने एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी के महत्व और सी सर्टिफिकेट की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई। इस दौरान एनसीसी ऑफीसर तिलक महाविद्यालय लेफ्टीनेंट अंशुल दुबे व बीपीएड के विभागाध्यक्ष विजय उपाध्याय मौजूद रहे।