फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   358 compalins in samadhan diwas

समाधान दिवस में राजस्व संबंधी मामलों की अधिक रही शिकायतें

Sat, 07 Aug 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
358 compalins in samadhan diwas
औरैया। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 358 शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ 34 का निस्तारण हो सका। 324 फरियादी आश्वासन भरोसे लौट गए। डीएम ने कहा कि किसी फरियादी को शिकायत लेकर दोबारा आना पड़ा तो संबंधित अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सदर तहसील में समाधान दिवस हुआ। डीएम के साथ एसपी अपर्णा गौतम, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 151 लोग फरियाद लेकर पहुंचे। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें राजस्व संबंधी 51, पुलिस संबंधी 25, विकास संबंधी 35, समाज कल्याण विभाग संबंधित पांच, विद्युत विभाग की छह और शेष अन्य विभागों की शिकायतें रहीं।
विज्ञापन

कब्जे के मामले आए
- सदर तहसील पहुंचे मधूपुर निवासी कैलाश सिंह ने डीएम को बताया दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। वह कई बार तहसील में पैमाइश कराने के लिए चक्कर लगा चुका है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बखरिया का पुरवा निवासी बाबूराम ने बताया कि भू माफिया ने उसके खेत की मेड़ तोड़कर कब्जा कर लिया है। कई बार थाने और तहसील में अधिकारियों के पास गया। सुनवाई नहीं हो रही है। भू माफिया ने फर्जी मामले में जेल भेजने और जान से मारने की धमकी दी है।
फर्जी हैसियत प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायत
बिधूना। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 127 शिकायतें आईं। जिसमें 23 का मौके पर निस्तारण किया गया। नवीन बस्ती पूर्वी निवासी विपिन कुमार ने बताया कि बिना जांच के फर्जी तरीके से अधिकारियों ने हैसियत प्रमाण पत्र जारी किए। कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मौके पर भवन न होने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं। सीडीओ ने एसडीएम राशिद अली को जांच के निर्देश दिए। समाधान दिवस में एसडीएम राशिद अली, बिधूना तहसीलदार करम सिंह, खंड विकास अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)

अगले आयोजन तक निपटाएं समस्याएं
अजीतमल। एडीएम रेखा एस चौहान ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 80 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि अगले समाधान दिवस तक सभी शिकायतों का निस्तारण हो जाना चाहिए। भाजपा नेता चौधरी लक्ष्मण सिंह ने मुरादगंज स्थित तालाबों, रामलीला मैदान और दशहरा मेला मैदान की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने, राऊपुर निवासी दीपचंद्र ने बिजली बिल में संशोधन, श्रीनगर अटसू निवासी प्रेमशंकर ने नगर में सफाई व्यवस्था खराब होने, श्रीनगर निवासी नितिका सक्सेना ने प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा अनियमितता करने तथा अभिभावकों के साथ अभद्रता का आरोप लगाया। एसडीएम विजेता, बीडीओ अश्वनी सोनकर, बीईओ अवधेश सोनकर, ईओ अजीतमल विजय कुमार, ईओ अटसू कृष्ण प्रताप सरल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed