फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   35 quintals adulterated with lost and arrested

35 क्विंटल मिलावटी खोया के साथ दबोचा

Thu, 27 Aug 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 27 Aug 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
35 quintals adulterated with lost and arrested

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग टीम द्वारा जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चल रहा है। बुधवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर देवकली चौकी के पास जालौन से औरैया बिक्री को लाए जा रहे 35 क्विंटल मिलावटी खोए के साथ एक व्यक्ति को दबोच लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए खोए का नमूना लेकर उसे जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है।

 
मिलावटी खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दुबे को फोन पर मिलावटी खोए को औरैया बिक्री के लिए लाअ जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन


दुबे ने अपने सह अधिकारियों के साथ देवकली चौकी के पास बताए गए लोडर को रोका। तलाशी के दौरान खोया लदा हुआ था। खाद्य अधिकारियों को देखकर लोडर में सवार खोया मालिक के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चौकी पुलिस के साथ लोडर को रुकवाकर खोया मालिक कौशलेंद्र निवासी शेखपुर अहीर, जालौन के पास से चार नमूने लिए। मिलावटी खोया मालिक कौशलेंद्र ने बताया कि वह इस खोए को औरैया मंडी में बिक्री हेतु ले जा रहा था।


इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दुबे ने बताया कि लिए गए सैंपलों को जांच हेतु लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed