फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   34 corona infected including 10 health workers

10 स्वास्थ्य कर्मी समेत 34 मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 20 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
34 corona infected including 10 health workers
औरैया। जानलेवा कोरोना की रफ्तार तेजी के साथ बढ़ रही है। शहरी क्षेत्रों के बाद अब गांवों में संक्रमण फैलना शुरू हो गया है। इसकी मुख्य वजह नियमों का सख्ती से पालन न करा जाना बताया जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 10 स्वास्थ्य कर्मी समेत 34 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब सक्रिय केसों का आंकड़ा 266 जा पहुंचा है।
विज्ञापन

एक जनवरी से गेल में मिले संक्रमित के बाद शुरू हुआ सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गेल में लगातार अभी भी संक्रमित मिल रहे है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर लगाई गईं बंदिशें भी फेल नजर आ रही हैं। यही कारण है कि पिछले 20 दिनों में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर सवा चार सौ
विज्ञापन

तक जा पहुंचा। इनमें भले ही लोग गंभीर स्थिति में न हों, लेकिन जिस तरह संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है, इससे आने वाले दिनों में खतरे की उम्मीद जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को कोविड नियमों का पालन करने और टीकाकरण कराने के लिए जागरूक भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिबियापुर स्वास्थ्य केंद्र और 100 शैया अस्पताल, बनारसीदास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। तीन पुलिस कर्मी एसपी आवास, गेल गांव में तीन, एनटीपीसी में दो समेत एरवाकटरा, औरैया शहर, सेहुद भाग्यनगर, ककोर बुजुर्ग समेत 34 लोग संक्रमित मिले हैं।
लगातार मिल रहे संक्रमित लोगों में तमाम ऐसे हैं, जिन्होंने पहली, दूसरी के बाद बूस्टर डोज भी ले रखी है। इसके बाद भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में नियमों का पालन करना ही सबसे बड़ा बचाव है।
शहर के 100 शैया अस्पताल के साथ ही दिबियापुर और बनारसीदास स्थित अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिले हैं। इनमें कई लोग इनके संपर्क में थे, अब स्वास्थ्य विभाग ट्रेसिंग करा कर सभी की जांच कराने की बात कह रहा है। सवाल है कि कहीं संक्रमित लोग अस्पतालों में पहुंचने वाले व भर्ती होने वाले मरीजों के संपर्क में तो नहीं आए। इसको लेकर खतरा बढ़ गया है।

कोरोना का संक्रमण कम करने के लिए लगातार टीमें काम कर रही है। बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी निगरानी समितियों से ली जा रही है। इसके साथ ही टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। लोगों को लगातार बचाव की सलाह दी जा रही है। डॉ. शिशिर पुरी, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed