फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   33 candidates put their efforts in District Bar Association elections

Auraiya News: जिला बार एसोसिएशन चुनाव में 33 प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी

Thu, 22 Feb 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
33 candidates put their efforts in District Bar Association elections
औरैया। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तिथि 23 फरवरी निकट आते ही विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। 17 पदों के लिए होने वाले मतदान में 33 प्रत्याशी मतदाता वकीलों को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार कनिष्ठ सदस्य के छह पदों पर लड़ रहे 10 प्रत्याशियों ने तो अध्यक्ष व महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों के प्रत्याशियों को पछाड़ दिया है। इधर चुनाव संचालन के लिए गठित एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन हृदयनरायन पांडेय की अध्यक्षता में बैठक कर मतदान व मतगणना की पूरी रणनीति तय की। इस बार केवल वरिष्ठ छह पदों पर ही निर्विरोध की स्थिति बनने से आठ मतपत्रों के माध्यम से वोट डाले जाने से मतदान व मतगणना में अधिक समय लगत तय है।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य हर प्रकाश शुक्ला, सुरेश कुमार मिश्रश्रा, अरुण कुमार चतुर्वेदी व अमर सिंह सेंगर ने बताया कि कुल 528 मतदाता वकील वोट डालने के लिए अधिकृत हैं। बुधवार को वकीलों ने एक-एक बस्ते पर कई-कई बार वोट मांगने का अभियान चलाया। कमेटी की ओर से शिवम शर्मा व अंकुर अवस्थी ने बताया कि महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद के लिए चार व महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने से इन पदों पर कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद पर केवल दो प्रत्याशी खड़े रहने से सीधी टक्कर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed