{"_id":"65808da84b24c4c9cb08dafb","slug":"32-players-of-gail-dav-will-perform-at-national-level-auraiya-news-c-211-1-aur1002-6517-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गेल डीएवी के 32 खिलाड़ी करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गेल डीएवी के 32 खिलाड़ी करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन
Mon, 18 Dec 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। गेल डीएवी के 32 खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर डीएवी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट-2023 की राष्ट्रीय स्पर्धा में जगह बनाई है। मेरठ और बबराला में हुए स्टेट लेवल डीएवी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों को प्राचार्य दीपा शरण ने सम्मानित किया। कुल 35 खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक मिला है।
प्राचार्य दीपा शरण के अनुसार पिछले सप्ताह मेरठ में बॉयज और बबराला में गर्ल्स का डीएवी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट हुआ। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के प्रतिनिधित्व हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक वर्ग में विद्यालय ने बाइस स्वर्ण, सात रजत पदकों के साथ फुटबॉल चैंपियनशिप प्राप्त की। बालिका वर्ग में 13 स्वर्ण और 10 रजत पदक प्राप्त किए। आंशी सांगवान को सबसे अधिक मेडल प्राप्त करने पर राज्य स्तर टूर्नामेंट का बेस्ट एथलीट चुना गया।
राष्ट्रीय स्तर टूर्नामेंट में गेल डीएवी के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में ताइक्वांंडो, टेबल टेनिस, फुटबॉल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। डीएवी स्पोर्ट्स नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली, पानीपत, गाजियाबाद और मेरठ में जनवरी माह में किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
बालिकाओं में स्वर्ण पदक विजेता
आंशी सांगवान, दीया कुमारी, मोही सिंह, खुशी दुबे, श्रेया सिंह, जागृति राय, ताजेश्वरी, अमृता भारतीय, आंचल गुप्ता, तेजस्वनी सिंह, आकृति शर्मा, दक्षिता सोनी
-
बालक वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता
अरमान सलमानी, देव सिंह, देवांश द्विवेदी, अयान कटारिया, रिभव देशवाल, कंद्रिका निशांत, शिवा केशव, तन्मय यादव के साथ फुटबाल प्लेयर राहुल शर्मा, प्रभव चौहान, लोकेश चबडाल, आयचुत, अंबर यादव, शिवा केशव, सिद्धार्थ पाठक, हर्षित यादव, पलाश मिश्रा, ओजस थपलियाल, त्रिनयन कुमार, अनमोल शर्मा, श्रीकृष्ण सारस्वत, रचित