फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बाइक की टक्कर से स्कूली छात्र घायल

बाइक की टक्कर से स्कूली छात्र घायल

Sat, 24 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से स्कूली छात्र घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। सिर से अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। घायलों को सीएचसी ले जाया गया है। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सैफई रेफर कर दिया।

बाबरपुर देहात के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी (हाल निवास जानिसनगर अटसू) संजय (30) पुत्र लालबहादुर अपनी पत्नी विमलेश (25) व इटावा के मोहल्ला तुलसी का अड्डा निवासी रिश्तेदार वैशाली उर्फ दीपिका (18) के साथ बाइक से जानिसनगर से बाबरपुर जा रहा था। जैसे ही वे अटसू-जानिसनगर मार्ग पर कुल्हुरुआ के बंबा की टूटी हुई पुलिया के पास गुजर रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। जिससे बाइक सवार तीनों लोग ट्रैक्टर में दब गए। दुर्घटना होते देख आसपास के लोग दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और उन्हें निकाला। जिसमें संजय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दीपिका व विमलेश को सीएचसी अजीतमल ले जाया गया। जहां से दोनों को सैफई रेेफ र कर दिया गया। दुर्घटना में मृत हुआ बाइक चालक संजय यदि हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। उधर, अंबेडकर नगर अटसू निवासी चंदन (5) पुत्र चंद्र शेखर कस्बे के प्राथमिक स्कूल में पड़ता है। वह स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। उसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफ ई रेफ र कर दिया।
विज्ञापन


- हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, चार घायल
- चालक हेलमेट नहीं लगाए था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed