फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   300 teachers will be promoted

Auraiya News: 300 शिक्षकों की होगी पदोन्नति

Mon, 18 Dec 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 18 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
300 teachers will be promoted
औरैया। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में करीब 300 शिक्षक-शिक्षकाओं की पदोन्नति होगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों की सूची बनने का काम जारी है। 30 दिसंबर तक सूची पोर्टल पर अपलोड होनी है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 2017 से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है। जिससे शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा था। शिक्षक छह साल से पदोन्नति की मांग कर रहे थे। परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक और प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक की प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति होनी है। शासन ने बीएसए को वरिष्ठता के आधार पर 20 दिसंबर तक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों के सापेक्ष रिक्त पदों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शिक्षकों की वरिष्ठता सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय पर सूची को पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed