फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   30 kg of milk powder seized, adulterated cheese destroyed

Auraiya News: 30 किलो दूध का पाउडर सीज, मिलावटी पनीर नष्ट कराया

Sat, 03 May 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 03 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
30 kg of milk powder seized, adulterated cheese destroyed
नमूना भरती खाद्य सुरक्षा टीम। - फोटो : नमूना भरती खाद्य सुरक्षा टीम।
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने जगह-जगह कार्रवाई की। इस दौरान 30 किलो दूध का पाउडर सीज किया गया। साथ ही मिलावटी पनीर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) एडी पांडेय के नेतृत्व में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास, कपिल गुप्ता व राकेश कुमार सकारिया ने अभियान चलाया। इसमें दिबियापुर स्थित पनीर कारखाना पर कार्रवाई की गई। मालिक रामकिशोर सविता की मौजूदगी में पनीर का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने बिधूना क्षेत्र के ग्राम बाले का पुर्वा में सुखवीर सिंह की कारखाने में पनीर बनते देखा। यहां मिल्क (दूध) पाउडर व वनस्पति से पनीर का निर्माण होते पाया। टीम ने पनीर, वनस्पति और दूध के पाउडर के नमूने लिए। साथ ही 30 किलो दूध का पाउडर सीज किया। शेष पनीर को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने दिबियापुर स्थित क्वालिटी ट्रेडर्स गई। वेकन्टेश्वर के कारखाने पर रंगीन सोनपापड़ी (पतीसा) का नमूना भी लिया। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कारोबारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त खाद्य एडी पांडेय ने बताया कि प्रतिष्ठानों पर छापे डाले गए थे। पनीर व दूध के सैंपल भरे गए हैं। दूध का पाउडर सीज किया गया है। पनीर नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed