{"_id":"572108424f1c1b4b30a91625","slug":"30-hours-power-supply-halt-bidhuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिधूना में 30 घंटे से ठप बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिधूना में 30 घंटे से ठप बिजली आपूर्ति
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना में पिछले 30 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से गुस्साए कस्बावासियों ने सड़क पर उतर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर काम में लापरवाही किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं बिजली न आने लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है।
गर्मी की शुरुआत होते ही जिले में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। हालत यह है कि फाल्ट और ट्रिपिंग के बाद लोगों को मुश्किल से पांच से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही थी। इधर 26 अप्रैल की सुबह बिधूना नगर क्षेत्र की बिजली अचानक चली गई। दोपहर बाद तक बिजली न आने पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह काम चला लिया। बिजली विभाग भी देर शाम तक कस्बाई लोगों को आपूर्ति बहाल होने का भरोसा दिलाता रहा, लेकिन 26 अप्रैल की रात बिजली नहीं आई। बुधवार सुबह लोगों के सामने पानी की समस्या खड़ी हो गई।
पीने के पानी के लिए लोग हैंडपंप पर लाइन लगाकर खड़े हो गए। तेज धूप में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वही दोपहर में भी बिजली नहीं आई तो लोग सड़क पर उतर आए। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कस्बे के विनय मिश्रा, अतुल कुमार अवस्थी, प्रदीप बाजपेयी, संजय कुशवाह आदि ने बताया कि 24घंटे के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार न होने पर वह डीएम से शिकायत करेंगे। मामले में इटावा के अधीक्षण अभियंता रामवीर यादव ने बताया कि बिजली घर के दो क्लैंप मुड़ने के कारण 26 अप्रैल को आपूर्ति बंद हो गई थी। दिनभर प्रयास के बाद भी बिजली ठीक नहीं हो सकी है। इंजीनियरों को बुलाया गया है। शीघ्र ही लाइन चालू करा दी जाएगी।