फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   29 mm rain gives relief from heat

29 एमएम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
29 mm rain gives relief from heat
औरैया। कई दिन से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को शुक्रवार दोपहर हुई बारिश ने राहत दी। लेकिन फिर कई स्थानों पर जलभराव के कारण आवागमन दूभर हो गया। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 24 अगस्त तक तेज हवाएं, गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में बारिश शुरू हो गई। इससे आवास विकास कालोनी, नरायनपुर, खिड़की साहबराय मोहल्ले में जलभराव हो गया। कई इलाकाें में घरों तक पानी घुस गया। बारिश के दौरान अजीतमल के हैदरपुर में ब्रिटिश कालीन पक्का तालाब की गऊघाट की दीवार गिर गई।
विज्ञापन

ग्रामीण ज्ञान सिंह, दीपक शुक्ला, विजय पाल ने खंड विकास अधिकारी को इससे अवगत कराया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि दिन में हवाएं नौ से 33 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से और रात में हवाएं नौ से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। आर्द्रता अधिकतम 97 प्रतिशत और न्यूनतम 94 प्रतिशत रिकार्ड की गई। कुल 29 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed