फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   28 reports from both sides on fighting and stone pelting

Auraiya News: खुद को दरोगा बता घर में घुसे युवक ने युवती को पीटा

Tue, 12 Sep 2023 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
28 reports from both sides on fighting and stone pelting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गपचरियापुर में सोमवार दोपहर को ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में एक युवती ने आरोपी के खिलाफ स्वयं को दरोगा बताकर घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है।
गपचरियापुर निवासी सुरेश चंद्र की बेटी प्रीति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर पर अकेली थी। तभी दरवाजे पर एक अनजान व्यक्ति आया। जिसने स्वयं को चौधरी अजीत सिंह कन्नौज के सौरिख थाने में तैनात दरोगा बताया। आरोपी घर की तलाशी लेने की बात बोल कर अंदर घुस आया।
विज्ञापन

आरोपी ने मनोज नाम के युवक के बारे में पूछते हुए मारपीट शुरू कर जान से मारने की धमकी दी। चीखने पर आए पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। कोतवाली अपराध निरीक्षक श्रीकेश भारती ने बताया कि आरोपी पुलिस वाला नहीं है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को पीटकर किया घायल
अयाना।
थाना क्षेत्र के बबाइन निवासी गायत्री देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार रात को पति अजय सेंगर ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी अयाना भेजा है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article