फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   28 person died in lachiamau in 1 month

लक्षियामऊ में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 09 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
28 person died in lachiamau in 1 month
कंचौसी (औरैया)। सहार ब्लॉक के गांव लक्षियामऊ में बीमारी का प्रकोप है। हाल ये है कि यहां एक माह में बुखार से 28 मौतें हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जानकारी के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने टीम नहीं भेजी है।
विज्ञापन

कस्बा कंचौसी से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित गांव लक्षियामऊ की आबादी 1200 है। इस गांव में एक महीने से बुखार, खांसी के मरीज बढ़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी फैलने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। इसके कारण गंभीर मरीजों की मौत होने लगी। एक माह में सात महिलाओं, तीन बच्चों समेत 28 ग्रामीणों की मौत हो चुकी हैं। इनमें प्रधान पद के प्रत्याशी रहे राजू दिवाकर की मौत 15 अप्रैल को हुई थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह राजू की मां रामबेटी (55) की बुखार से मौत हो गई। तीन दिन पहले इसी परिवार के एक किशोर की मौत हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाएं सरकारी अस्पतालों में बंद हैं। इसके कारण उन्हें मजबूरन आसपास के प्राइवेट चिकित्सकों के पास जाना पड़ रहा है। गांव में फैली बीमारी की जानकारी सहायल सीएचसी प्रभारी को दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब आशा कार्यकर्ता ने अधिकारियों को जानकारी दी है। यदि शीघ्र स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची तो उन्हें जिलाधिकारी से शिकायत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed