फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   27 buses to blockade roadways

27 को रोडवेज की बसों का चक्का जाम

Tue, 25 Oct 2016 11:01 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 25 Oct 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
27 buses to blockade roadways
फर्राटा भर रही है रोडवेज कलर की नकली बसें - फोटो : Amar Ujala
 रोडवेज कर्मचारियों ने 27 अक्टूबर की मध्य रात्रि से एक दिवसीय चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। इससे त्योहार पर यात्रियों को खासी परेशानी होगी।  प्रांतीय नेताओं के आह्वान पर मंगलवार की देर शाम रोडवेज परिसर में कर्मचारियों ने बैठकर चक्का जाम की रणनीति बनाई। इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


देर शाम लगभग साढ़े सात बजे रोडवेज परिसर में उत्तर प्रदेश कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष आरएन दुबे ने बताया कि संगठन के प्रांतीय नेताओं ने 27 अक्टूबर की मध्य रात्रि से चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। चालक 27 अक्टूबर की रात 12 बजते ही बसाें को जहां की तहां रोक देंगे। चक्का जाम से प्रदेश सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराना है। इससे कि मांगें पूरी हो सकें।
विज्ञापन


जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि संगठन के प्रांतीय नेता रोडवेज कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 14 सूत्री मांगों को पूरा कराने का प्रयास कर रहे हैं। प्रांतीय नेताओं ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों से कई बार बैठकें कीं। प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। हर बार आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया। इस बार हर हाल में चक्का जाम करने का फैसला लिया गया। सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो एक दिवसीय हड़ताल को बढ़ाया भी जा सकता है। बैठक में मोहम्मद इस्माइल, पीके दीक्षित, संजीव त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, शमशुल खां, अरुण सोनी, नितिन दीक्षित, दीपक शर्मा, लालमन समेत सभी रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed