{"_id":"68a2272b79fe50ba4204bd5a","slug":"27-blos-in-auraiya-37-in-bhagyanagar-are-not-taking-the-material-auraiya-news-c-211-1-aur1007-130204-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: औरैया में 27, भाग्यनगर में 37 बीएलओ नहीं ले रहे सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: औरैया में 27, भाग्यनगर में 37 बीएलओ नहीं ले रहे सामग्री
Mon, 18 Aug 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन बीएलओ ड्यूटी से बचने की फिराक में कई कर्मी जरूरी कागजी सामग्री लेने से कतरा रहे हैं।
औरैया में 27, भाग्यनगर में 37 बीएलओ सामग्री नहीं ले रहे। ऐसे में निर्वाचन अधिकारियों की ओर से उन्हें चेतावनी जारी की जा रही है। सहायक निर्वाचन अधिकारी की ओर से रविवार को चेतावनी पत्र जारी किया गया। इसमें बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित हो चुका है।
कार्यक्रम के तहत बीएलओ व पर्यवेक्षकों की तैनाती भी सुनिश्चित हो चुकी है। आंवटन प्रशिक्षण व स्टेशनरी वितरण की अवधि 18 अगस्त तय है, लेकिन ब्लॉक औरैया के 27 व भाग्यनगर के 37 बीएलओ ने अभी तक न तो सामग्री ली और न ही प्रशिक्षण। जो निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को न करने की अवहेलना को दर्शा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में संगीन धाराओं में कार्यवाही हो सकती है। ड्यूटी प्राप्त न करने वाले व प्रशिक्षण न करने वाले कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। 18 अगस्त की शाम तीन से चार बजे अपनी सामग्री व प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं, नहीं तो कार्रवाई होगी।