{"_id":"62cc65fcc555ff7f6e5fc554","slug":"25-roadways-buses-went-to-the-fair-passengers-of-kanpur-agra-upset-auraiya-news-knp707041735","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर व आगरा से काट कर गोवर्धन मेला भेजी गई बसें, यात्रियों के परेशान होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर व आगरा से काट कर गोवर्धन मेला भेजी गई बसें, यात्रियों के परेशान होने की आशंका
विज्ञापन
औरैया। गोवर्धन मेले में औरैया डिपो की 25 बसें भेजे जाने से सवारियों के लिए आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है। कानपुर और आगरा रूट पर सोमवार को बसों की कमी रही। सवारियों को घंटों वाहनों का इंतजार करना पड़ा। हालांकि औरैया रोडवेज प्रशासन अव्यवस्था होने से इन्कार कर रहा है। एआरएम का कहना है कि सभी रूटों पर बसों का संचालन सुचारु रखा गया है।
गोवर्धन मेले में औरैया डिपो की बसें भेजे जाने से सोमवार को यात्रियों को भटकना पड़ा। कई यात्रियों को दूसरे साधनों से जाना पड़ा। यही हाल रहा तो आगामी तीन दिन तक यात्रियों को और परेशानी उठानी पड़ सकती है।
एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि डिपो से 25 बसें श्रद्धालुओं को लेकर मथुरा के लिए रवाना हुई हैं। अभी डिपो के पास 43 बसें हैं, जिनका संचालन किया जा रहा है। कानपुर व आगरा रूट पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए इन रूट पर भी 10-10 बसों का संचालन किया जाएगा। अन्य रूट यथावत रहेंगे।