{"_id":"642db9fd2e90c18b1c043db8","slug":"25-days-before-marriage-the-young-man-hanged-himself-auraiya-news-c-12-1-164530-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शादी के 25 दिन पहले युवक ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शादी के 25 दिन पहले युवक ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
फोटो- 05एयूआरपी-31- सलमान की फाइल फोटो। संवाद
- 30 अप्रैल को दिबियापुर में तय थी शादी मचा कोहराम
ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के ऐरवाकुईली गाजीपुर रोड पर रहने वाले एक युवक ने शादी से 25 दिन पहले कमरे के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी।
ऐरवाकुईली के गाजीपुर रोड निवासी सलमान अली(24) पुत्र इरशाद अली ने बुधवार तड़के दुपट्टे के सहारे फंदा लगा जान देदी। सुबह पांच बजे के करीब मां साजिया बेगम कमरे में पहुंची तो बेटे का शव फंदे पर लटका देख शोर मचाया। इसके बाद घर वालों व पड़ोसियों को जानकारी हुई।
मृतक के पिता ने बताया कि 30 अप्रैल को दिबियापुर से सलमान की शादी होनी थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। मृतक सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। पिता ने बताया कि वह नल की बोरिंग करने का काम करता था। शादी को लेकर भी कोई शिकायत नहीं थी। बेटे ने आत्महत्या किस बात पर की घरवाले इसे लेकर परेशान दिखे।
विज्ञापन
मां साजिया, बहनों का बुरा हाल रहा। भाइयों ने बताया कि सलमान मंगलवार रात खाना खाने के बाद पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने की बात कह गया था। तब तक वह पूरी तरह से ठीक था। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।