फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   22 feet passage for vehicles between height gauges

Auraiya News: हाइट गेजों के बीच में वाहनों के लिए निकलने के लिए 22 फुट रास्ता

Fri, 08 Mar 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
22 feet passage for vehicles between height gauges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। आठ माह से दिबियापुर में नहर पुल पर जाम का कारण बने हाइट गेज की चौड़ाई पीडब्ल्यूडी विभाग ने गुरुवार रात बढ़ा दी। अब वाहनों को निकलने के लिए 22 फुट चौड़ी जगह मिलेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हाइट गेज की चौड़ाई बढ़ने से एक साथ दो कारें आसानी से गुजर सकेंगीं और जाम नहीं लगेगा।

विलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर दिबियापुर में स्थित लगभग 169 वर्ष पुराने नहर पुल के जर्जर होने के कारण जुलाई माह में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके लिए यहां हाइट गेज लगा दिए गए थे। सड़क किनारे पाइप लाइन होने के कारण पीडब्ल्यूडी ने नहर पुल के किनारे सटाकर हाइट गेज नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

इसके कारण हाइट गेज के बीच में वाहनों के गुजरने का रास्ता लगभग 18 फुट ही बचा था। स्थानीय लोगों के अनुसार हाइट गेज के बीच से एक साथ दो वाहन नहीं गुजर पाते थे। साथ ही कंचौसी पाता चौराहे पर हाइट गेज से पहले बड़े वाहनों को मुड़ने में काफी परेशानी होती थी। आलम यह था कि प्रतिदिन कई घंटों तक जाम की स्थिति पैदा होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रमुख राजमार्ग का इस्तेमाल औरैया जिले के साथ झांसी, उरई, कन्नौज, फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर आदि जनपदों के लोग आवागमन के लिए करते हैं। अमर उजाला ने भी इस समस्या को अक्तूबर में उठाया था। पीडब्ल्यूडी विभाग ने गुरुवार रात में नहर पुल के दोनों हाइट गेजों की चौड़ाई बढ़ा दी गई। यह काम शुक्रवार सुबह तक चला।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एसके तिवारी ने बताया कि नहर पुल के दोनों ओर लगे हाइट गेजों की चौड़ाई बढ़ा दी गई है। अब हाइट गेज के बीच में वाहनों को गुजरने के लिए 22 फुट जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed