फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सूची में नाम शामिल कराने का अंतिम मौका

सूची में नाम शामिल कराने का अंतिम मौका

Thu, 14 Mar 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
सूची में नाम शामिल कराने का अंतिम मौका
औरैया। लोकसभा चुनाव की दुंदुभी बजने के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय भी मतदाताओं की सूची तैयार करने व उन्हें अंतिम रूप देने में जुट गया है। साथ ही मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रह गए मतदाताओं को शामिल करने का अंतिम मौका दिया गया है। इसके लिए एक अप्रैल तक फार्म भरने वाले लोगों को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन



जिले में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इटावा अनुसूचित जाति में शामिल औरैया जिले की 203 दिबियापुर विधानसभा व 204 औरैया विधानसभा के अलावा 42 कन्नौज में शामिल 202 बिधूना के महिला, पुरुष व थर्ड जेंडर समेत 9,92,359 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उधर, जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रह गए 18 साल या उससे ऊपर के महिला व पुरुष मतदाताओं को शामिल करने के लिए एक मौका और दिया गया है। इस संबध में एडीओ रावेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ऐसे लोगों को शामिल करने के लिए 1 अप्रैल तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


बताया कि 1 अप्रैल तक भरे जाने वाले फार्मों को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसके उपरांत जो भी मतदाता सूची में शामिल होने से छूट जाएंगे उनके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीएम विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र इटावा व आंशिक कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के ऐसे मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल होने से रह गए हैं, को मतदाता सूची में शामिल होने के लिए एक अप्रैल तक ऑन लाइन व ऑफ लाइन फार्म भरने होंगे। ये फार्म भरने वालों को पूरक सूची में शामिल कर मतदाता बनाया जाएगा। यह अंतिम मौका है।

-एक अप्रैल तक भरे जाने वाले फार्म किए जाएंगे पूरक सूची में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed