फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शहर में घूमते आवारा जानवरों को पालिका कर्मी पहुंचा रहे कान्हा गोशाला

शहर में घूमते आवारा जानवरों को पालिका कर्मी पहुंचा रहे कान्हा गोशाला

Tue, 29 Jan 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहर में घूमते आवारा जानवरों को पालिका कर्मी पहुंचा रहे कान्हा गोशाला
औरैया। शहर में अन्ना जानवरों से शहरवासियों को दिक्कतें हो रहीं थी। नगर पालिका की कान्हा गोशाला में पालिकाकर्मी इन जानवरों को वहां पहुंचा रहे हैं, जिससे कुछ निजात मिल रही है। पालिका का दावा है कि जानवरों के लिए चारे आदि की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद ईओ राधा तिवारी ने बताया कि पालिका ने दयालपुर स्थित अपनी जगह पर कान्हा गोशाला स्थापित की है, जहां पालिकाकर्मियों द्वारा शहर में घूमते आवारा जानवरों को पहुंचाया जा रहा है। बताया कि पालिका सफाई कर्मियों को यदि शहर में कहीं अन्ना जानवर घूमते दिखाई देते हैं तो उन्हें पहले गोशाला पहुंचाने का काम किया जा रहा है। शहरवासियों को पूरी तरह अन्ना जानवरों से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि अन्ना जानवरों को कान्हा गोशाला में खाने के लिए चारा समय-समय पर पहुंचाया जा रहा है, तो वहीं सर्दी को देखते हुए आग और बोरे आदि की व्यवस्था की गई है। जानवरों की देखभाल के लिए दो कर्मचारियों को वहां रखा गया है। बताया कि यह गोशाला पालिका के लिए कमाई का साधन बने, इस दिशा में प्रयास जारी हैं। बताया कि गोशाला में अन्ना जानवरों के साथ दुधारू जानवरों की व्यवस्था की जाएगी। इससे होने वाली आमदनी से गोशाला आसानी से चलाई जा सकेगी और पालिका को इस गोशाला से आय भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-जानवरों के चारे और उन्हें सर्दी से बचाव के लिए किए जा रहे पुख्ता इंतजाम
-कान्हा गोशाला से पालिका की बढ़ेगी आय: राधा तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed