{"_id":"5a8b07ee4f1c1ba3378b4e1f","slug":"21519060974-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पहली पत्नी के होते हुए कर ली दूसरी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने पहली पत्नी के होते हुए कर ली दूसरी शादी
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ककोर(औरैया)। पति ने पत्नी को तलाक ना देकर दूसरी शादी कर ली तो अब पहली पत्नी को ससुराल वाले रहने नहीं दे रहे हैं। इस मामले में महिला ने दरोगा पर रुपये लेकर जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एएसपी से की और सबूत देने की भी बात कही।
सोमवार को बेला थाना क्षेत्र के गांव मडोकमीत की रहने वाली मंजू पत्नी अमित सिंह जिला मुख्यालय ककोर पहुंची। मंजू ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति अमित ने दूसरी शादी कर ली उसके बाद उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं और जान से मारने की भी कोशिश की और घर से निकाल दिया। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की तो मामले की जांच करने आए सहार चौकी के दरोगा से उसके पति ने साठगांठ कर ली है। महिला ने आरोप लगाया कि दस हजार रुपये में सारा मामला निपटाने की बात हुई है जिसका सबूत भी उसके पास है। महिला ने बताया कि ऐसे में जांच निष्पक्ष नहीं करेंगे जिससे कि उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। पीड़िता ने एसपी से जांच ट्रांसफर कराकर न्याय दिलाने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए न्याय देने का भरोसा दिलाया।
- पति ने पहली पत्नी के होते हुए कर ली दूसरी शादी
- शिकायत पर दरोगा पर रुपये लेने का लगाया आरोप
फोटो-19एयूआरपी04-एएसपी से शिकायत करने पहुंची पीड़िता