फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   खाद की दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप

खाद की दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप

Sat, 04 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खाद की दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप
कोंच। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को उरई से आई छापामार टीम ने खाद की दुकानों का निरीक्षण किया और दो दुकानों से खाद के नमूने भरकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा। जैसे ही छापे की खबर कस्बे में फैली, अधिकांश खाद विक्रेता शटर नीचे गिराकर निकल लिए।
विज्ञापन


किसानों को सही खाद उपलब्धता के लिए डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने जिला स्तरीय टीम बनाई है। टीम ने पुलिस के साथ कई खाद विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की। नदीगांव रोड स्थित ओम आयरन ट्रेडर्स पर टीम ने छापा मारा और दुकान में उपलब्ध खाद का स्टॉक रजिस्टर से मिलान करने के बाद सरदार ब्रांड की डीएपी खाद का नमूना भरा।
विज्ञापन


दूसरा छापा आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र में मारा। यहां से टीम ने इफ्को ब्रांड की डीएपी का नमूना भरा। अधिकारियों ने बताया कि ये नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं, यदि नमूने फेल होते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छापों की खबर सुनकर अधिकांश खाद विक्रेता अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। जिसके कारण टीम को दो नमूनों से ही संतोष करना पड़ा। टीम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी परितोष मिश्रा, वरिष्ठ सहायक शिवभजन, ब्रजमोहन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दुकानों पर भरे नमूने, छापे की सूचना पर अधिकांश दुकानों के शटर गिरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed