फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   इस माह साल में 12555गरीबों का आवास का सपना होंगा पूरा

इस माह साल में 12555गरीबों का आवास का सपना होंगा पूरा

Mon, 01 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
इस माह साल में 12555गरीबों का आवास का सपना होंगा पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। नया साल जिले के गरीबों के लिए खुशहाली का पैगाम लेकर आया है। जनवरी माह में 12555 गरीबों को आवास मिल जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक 1860 आवास पूर्ण हो चुके हैं। 11350 आवास के पात्रों को दूसरी किस्त भी मिल गई है। जिससे आवासों के निर्माण में तेजी आनी शुरू हो गई है। जनवरी में इन गरीबों के रहने के लिए अपनी छत होगी।

आने वाले साल में जिले में गरीब तबके के लोगों के लिए शासन की लाभकारी योजनाएं ढेरों खुशियां से लाभांवित को धरातल पर उतर रही हैं। योजनाओं पर नजर डाले तो साल 2018 में खुले आसमान के नीचे रातें गुजारने वाले पात्र शहरी गरीब वर्ग के लाभार्थियाें को इसका लाभ मिल सकेगा। अधिकारियों की माने तो अब तक 1860 आवासों का काम लगभग पूरा हो चुका है। जबकि शेष आवासों के निर्माण कार्य के लिए जोरों से काम जारी है। प्र्रधानमंत्री आवास योजना से 12555 गरीब लाभार्थियाें को लाभ देने की प्रक्रिया जोरशोर से जारी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना में ऐसे करें आवेदन
प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र व्यक्ति अपने-अपने विकास खंड कार्यालय पर फार्म भरकर रजिस्ट्रेशन के लिए जमा करना होगा। जिसमें आवेदक को दो फोटो लगानी होगी। जिसमें एक फोटो उस जगह की होगी जहां पर वह रहता है और एक फोटो वहां की जहां उसे अपना आवास बनाना है। इसके अलावा एक आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड व बैंक अकाउंट की फोटो कापी की प्रति लगानी होगी। जिसमें अब नए वित्तीय सत्र में चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में मिलने वाली धनराशि
इस योजना में चयनित पात्रों को सरकार की ओर से प्रति लाभार्थी 1 लाख 20 हजार रुपये आवास निर्माण के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा 12 हजार रुपये शौचालय निर्माण के लिए व 174 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 90 दिन की मजदूरी का 15 हजार 660 रुपया अतिरिक्त दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed