फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   2 nomination on bar president post

अध्यक्ष पद पर दो नामांकन, महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

Sat, 02 Jan 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
2 nomination on bar president post
औरैया। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन औरैया के अध्यक्ष पद के लिए मतदान 11 जनवरी को होगा। बता दें कि अन्य पदों पर एक-एक नामांकन होने के चलते महामंत्री समेत अन्य प्रत्याशियों का निर्विरोध जीतना तय है।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के पदाधिकारी आनंद प्रसाद चतुर्वेदी, दीपक बाबू सक्सेना, राजेश चंद्र त्रिपाठी, सतीश चंद्र द्विवेदी, शिशुपाल सिंह सेंगर ने बताया कि राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए रामविनोद शुक्ला, शिव कुमार शुक्ला, सुशील कुमार पांडेय, ब्रजेंद्र स्वरुप पांडेय ने नामांकन किया था। दो जनवरी को नाम वापसी के दिन ब्रजेंद्र स्वरूप पांडेय और सुशील कुमार पांडेय ने पर्चे वापस लिए। अब अध्यक्ष पद के लिए रामविनोद शुक्ला और शिव कुमार शुक्ला मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रवींद्र कुमार कटियार ने नामांकन किया था। नामांकन पत्रों की जांच में रवींद्र कुमार का नामांकन पत्र वैधता अवधि 20 वर्ष से कम होने के कारण पत्र को निरस्त कर दिया गया। महामंत्री पद पर अमित भारती और अरविंद सिंह तोमर ने नामांकन किया था।
विज्ञापन

अमित भारती के नामांकन पत्र वापस लेने पर अब इस पद पर अरविंद सिंह तोमर एक मात्र दावेदार है। मंत्री पद के लिए रिषभ शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरिभानु अवस्थी, लेखा परीक्षक पद के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव का एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए विनय सक्सेना, हरीकृष्ण यादव ने नामांकन किया। सदस्य के चार पदों पर चार ही नामांकन प्रदीप कुमार, सूर्य प्रकाश यादव, श्रीगोपाल सिंह कुशवाहा, राजवीर सिंह पाल के नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। समिति ने बताया कि अध्यक्ष और पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए 11 जनवरी को सुबह 11 बजे से साढ़े तीन बजे तक मतदान होगा। जिसके बाद मतगणना और फिर जीते प्रत्याशियों की घोषणा होगी। बताया कि अध्यक्ष पद पर दो, पुस्तकालयाध्यक्ष पद दो दावेदार हैं। समिति ने बताया कि मतगणना के बाद ही सभी प्रत्याशियों की जीत की घोषणा की जाएगी और उन्हें पत्र भी सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना में अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए तीन आवेदन
बिधूना (औरैया)। तहसील बार एसोसिएशन बिधूना की कार्यकारिणी 2020-2021 की नामांकन प्रक्रिया जारी है। चार जनवरी को नाम वापसी के बाद अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होने पर स्थिति स्पष्ट होगी। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए तीन आवेदन किए गए हैं।

अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार पांडे, मुरारीलाल यादव, विनोद कुमार सिंह सेंगर, महामंत्री पद के लिए अतुल तिवारी, नवीन तिवारी, शमीम अख्तर, कोषाध्यक्ष के लिए श्याम मनोहर, विपिन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर रामपाल सिंह चौहान, नरेंद्र यादव, दीपकांत ने नामांकन दाखिल किए हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सूरज पाल सिंह रघुवंशी, सदस्य चंद्र शेखर सक्सेना, राकेश कुमार सिंह चौहान, सुरेंद्र नारायन तिवारी, जय गोपाल सिंह राठौर ने बताया कि पांच जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। जबकि 13 जनवरी को मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा होगी। कहा सीओपी प्रमाण पत्र प्राप्त अधिवक्ता ही मतदान में भाग ले सकेंगे। 115 अधिवक्ताओं के सीओपी प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुके हैं। बताया जाता है कि प्रबल प्रताप सिंह पाल को संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते बार से डिबार कर दिया गया है। जबकि तीन चार अन्य अधिवक्ताओं को भी डिबार किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed