{"_id":"6022d6ad8ebc3e4a1f4e8f94","slug":"2-arrested-in-lucky-draw-fraud-case-auraiya-news-knp6109045179","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकी ड्रा के नाम पर फ्राड करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकी ड्रा के नाम पर फ्राड करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली पुलिस ने लॉटरी का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग के दो ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल व एक कार बरामद की है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
मंगलवार को सदर कोतवाली में आयोजित वार्ता में एएसपी शिष्य पाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी खाड़ेपुर थाना नौबस्ता कानपुर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू, रठगांव थाना घाटमपुर कानपुर देहात निवासी अतुल कुमार गुप्ता हैं। दोनों भोले भाले लोगों को फोन करके लॉटरी लगने का लालच देकर उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर लाखों रुपये ठग लेते थे।
इस मामले में कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया था। दोनों ने धोखाधड़ी करके 21 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए थे। पुलिस ने मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे दिबियापुर बाईपास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद कार के बारे में पता लगाया जा रहा है। गैंग में शामिल वीरेंद्र उर्फ छोटू पासी निवासी रठगांव, सतेंद्र निवासी समाजनगर घाटमपुर की पुलिस को तलाश है।