फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1968 children's whereabouts unknown, flaw detected in U-Dias

Auraiya News: 1968 बच्चों का नहीं अता-पता, यू-डायस पर पकड़ी खामी

Mon, 07 Apr 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 07 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
1968 children's whereabouts unknown, flaw detected in U-Dias
औरैया। यू-डायस पर छात्रों का ब्योरा दर्ज होने से कई मामले उभरकर सामने आ रहे हैं। इसमें 1968 बच्चों का मामला चौंकाने वाला है। इन बच्चों का अब अता पता ही नहीं है। शिक्षण सत्र 2023-24 व 2024-25 में 1968 बच्चों का मिलान ही नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शासन स्तर से नई शिक्षा नीति के तहत प्रत्येक स्कूल के शिक्षक से लेकर छात्रों का प्रोफाइल यू-डायस पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। पहले सत्र में यू-डायस पोर्टल में दर्ज हुए ब्योरे में कई बातें उभरकर सामने आई थीं।
विज्ञापन

इसमें सरकारी व प्राइवेट दोनों स्कूलों में तीन हजार से ज्यादा छात्र पंजीकृत पाए गए थे। इसमें दो जगह दाखिले का मामला पकड़े जाने के बाद एक जगह से नाम कटवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरा सत्र पूरा होने के बाद अब 1968 बच्चों का पिछले सत्र से मिलान ही नहीं हो रहा है। ऐसे में एक बार फिर से आशंका जताई जा रही है। कि ये बच्चे दो जगह पंजीकृत थे। यू-डायस पर ब्योरा दर्ज होने के बाद इन बच्चों के अभिभावकों ने नाम कटा लिए। नाम में मामूली अंतर दर्शाकर दो जगह दाखिले की तरकीब यू-डायस पोर्टल ने पकड़ना शुरू कर दिया है।

यू-डायस के प्रभारी अंकुर गुप्ता ने बताया कि शिक्षण सत्र 2023-24 में यू-डायस पर अपलोड हुए 1968 बच्चों का 2024-25 में दर्ज कराई गई जानकारी से मिलान ही नहीं हुआ है। ऐसे बच्चों का अता-पता ही नहीं है। अब इन छात्रों का ब्योरा अलग से पता लगाया जाएगा। संबंधित स्कूलों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed