फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   19,202 cases resolved through conciliation agreement in Rashtriya Lok Adalat

Auraiya News: राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते से 19,202 मामलों का हुआ निस्तारण

Sat, 13 Jul 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
19,202 cases resolved through conciliation agreement in Rashtriya Lok Adalat
औरैया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान सुलह-समझौते से कुल 19,202 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तीन करोड़ 17 लाख 43 हजार 310 रुपये की ऋण की वसूली भी की गई। न्यायालयों द्वारा वसूले अर्थदंड में एक करोड़ 93 लाख 20 हजार 148 रुपये प्रतिकर प्रदान किया गया।
विज्ञापन


इस राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण रजनीश कुमार, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो मनराज सिंह व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने संरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर किया। प्राधिकरण सचिव स्वाति चंद्रा ने बताया कि रजनी सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने 59, रजनीश कुमार पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा एमएसीटी के 98 क्लेम तय तक पीड़ितों को एक करोड़ 88 लाख 67 हजार 800 रुपये प्रतिकर एवार्ड दिया।
विज्ञापन

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष इंद्रदेव दुबे ने 18, जगन्नाथ मिश्र अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम ने तीन मामले निस्तारित कर चार लाख 49 हजार 848 रुपये प्रतिकर जमा कराया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनराज सिंह ने तीन वाद, अपर जिला जज प्रथम विकास गोस्वामी ने विद्युत अधिनियम के 153 वाद, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा ने छह, संजय कुमार सिंह अपर जिला जज द्वितीय ने चार, अतीकुद्दीन अपर जिलाजज/एफटीसी प्रथम ने एक, जीवक कुमार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया ने 1451, निधि सिसौदिया सिविल जज सीनियर डिवीजन औरैया ने 438, तारकेश्वरी प्रसाद सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी औरैया ने 334, प्रवीण सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन बिधूना ने 314, शालिनी त्यागी सिविल जज जूनियर डिवीजन औरैया ने 533, निशा न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया ने 754, प्रीती भास्कर सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी ने 233, बाह्य न्यायालय बिधूना में तैनात शमशुल हसन अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन बिधूना ने 406 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग द्वारा 6986, परिवहन विभाग द्वारा 2712, सब रजिस्ट्रार औरैया द्वारा 4120 वाद निपटाए गए। बैंक द्वारा 382 वादों का निराकरण कर तीन करोड़ 16 लाख 49 हजार 393 रुपये बैंक ऋण की वसूली की गई। भारत संचार निगम द्वारा 198 मामलों का निस्तारण कर 93,917 रुपये वसूली की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच प्री-लिटिगेशन पारिवारिक वाद भी निस्तारित हुए। इससे पहले 10, 11 और 12 जुलाई विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया था। जिन्हें मिलाकर कुल 19,390 वादों का निस्तारण किया जा चुका है।
अजीतमल। शनिवार को कोतवाली अजीतमल में थाना दिवस में पहुंचीं जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना। अधिकारियों ने शिकायतों को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित कराएं। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
थाना दिवस में पहुंची जय देवी निवासी मोहरी ने नामजद के खिलाफ कृषि भूमि को तोड़फोड़ करने की शिकायत की। वहीं, श्रीकांत त्रिपाठी निवासी हविलिया ने नामजद पर आरोप लगाया कि खेत की नाली तोड़कर मेड़ भी काट डालने का आरोप लगाया। वहीं, राजेंद्र प्रसाद निवासी लालपुर ने नामजद के खिलाफ तहरीर दी। इस तरह आई कुल सात शिकायतों में किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका।

टीम बनाकर मौके पर निस्तारण के लिए भेजा गया। थाना दिवस के बाद अधिकारियों द्वारा थाना में नवनिर्माण हुए विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तहसीलदार जितेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी अजीतमल राममोहन शर्मा समेत कोतवाली के सभी इंस्पेक्टर, दरोगा, लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed