फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सपा के लोग बताए वह भाजपा की किस टीम में है

सपा के लोग बताए वह भाजपा की किस टीम में है

Fri, 15 Feb 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
सपा के लोग बताए वह भाजपा की किस टीम में है
दिबियापुर (औरैया)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की प्रशंसा किए जाने व उनके दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना करने के बाद राजनीति गरमा गई है। सपा से अलग हुए मुलायम सिंह के अनुज शिवपाल सिंह यादव की नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश महासचिव पूर्व मंत्री चौधरी राम बाबू यादव ने मुलायम के बयान को लेकर सपा पर निशाना साधा है। कहा कि सपा के लोग बताएं कि वे भाजपा की किस टीम के सदस्य हैं।
विज्ञापन



दिबियापुर में अपने आवास पर पूर्व मंत्री व पीएसपीएल के प्रदेश महासचिव चौधरी रामबाबू यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग विशेषकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शिवपाल सिंह और उनकी पार्टी को अब तक भाजपा की बी टीम बताते थे। लोकसभा में मुलायम सिंह यादव के ताजा बयान के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा का असली हिमायती कौन है। पूर्व मंत्री ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि नेता जी द्वारा लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी की भूरि भूरि प्रशंसा करने के साथ मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद देने के बाद सपा के लोग बताएं कि भाजपा की बी टीम कौन है। भाजपा से किसकी नजदीकी है।
विज्ञापन


-प्रसपा के प्रदेश महासचिव रामबाबू यादव ने सपा पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed