{"_id":"5c2fa88dbdec22718e0cf4e3","slug":"191546627213-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों के शव लेने से इंकार करने पर पुलिस ने समाजसेवियों की मदद से कराया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों के शव लेने से इंकार करने पर पुलिस ने समाजसेवियों की मदद से कराया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
परिजनों के शव लेने से किया इनकार
बिधूना (औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में बने पंचायत घर में गुरुवार को 50 वर्षीय एक अधेड़ के शव को परिजनों के लेने से इनकार करने पर पुलिस ने समाज सेवियों के सहयोग से अंतिम संस्कार किया।
नदी पुल पर कराए गए अंतिम संस्कार के दौरान विधि विधान से कोतवाली में बने मंदिर पर पूजा पाठ का कार्य देख रहे पुजारी ने मुखाग्नि दी।
गुरुवार के देर शाम कस्बा के आदर्श नगर में बने पंचायत घर में रठगांव निवासी 50 वर्षीय संजीव कुमार मिश्रा उर्फ संजू पुत्र रमेशचंद्र का शव मिला था। जिसकी सूचना पुलिस व परिजनों को मोहल्ला वासियों ने दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस ने मृतक अधेड़ के परिजनों से शव को ले जाने के लिए कहा लेकिन सूचना के बाद भी कोई परिजन शव लेने नहीं पहुंचा। पुलिस ने समाजसेवी व भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अभय सिंह व उनके साथियों के सहयोग से संजीव कुमार के शरीर का अंतिम संस्कार नदी पुल पर बने शमशान घाट पर पूरे विधि विधान से किया। कोतवाली स्थित मंदिर के पुजारी रठगांव निवासी ब्रशानंद ने मृतक के शरीर को मुखाग्नि दी। इस मौके पर आकाश कुमार, कुलदीप कुमार, शनि चौहान, वैभव कुमार, राहुल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।