{"_id":"5b86e2a042c7924657042575","slug":"191535566496-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 उप समितियों की देखरेख में निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 उप समितियों की देखरेख में निकलेगी शोभायात्रा
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कोंच (जालौन)। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी पूजा की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। इसको लेकर हुई बैठक में सभासदों एवं पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि ने भाग लिया। इसमें शोभायात्रा को लेकर 26 उप समितियां बना कर जिम्मेदारियां बांटी गईं। सफाई और रोशनी की व्यवस्था पालिका के जिम्मे की गई।
इलाके को दैवीय आपदाओं से बचाने के लिए हर तीन साल में लगने बाली बड़ी पूजा की तैयारियों को लेकर बैठकों का सिलसिला तेज हो गया है। मां हुल्का देवी की इस तिसाला शोभायात्रा के संबंध में लाला हरदौल मंदिर समिति मालवीय नगर बजरिया में एक बैठक बुधवार को पूर्व सभासद श्याम दास याज्ञिक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 22 सितंबर शनिवार को यात्रा निकाली जाएगी।
बैठक में हरदौल मंदिर समिति के अध्यक्ष श्यामदास याज्ञिक, मंत्री नरेश वर्मा, कोषाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, सभासद अनिल पटैरया, दंगलसिंह यादव, मनीष भदौरिया, बादाम सिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, मनोज मोर, अरविंद खटिक, सुशीलकुमार, केशव बबेले, गंगाराम पटेल, चंदन यादव, दिनेश खिल्ली, नरेन्द्र परिहार, चतुर्भुज अग्रवाल, राहुल बाबू अग्रवाल आदि सहित दो सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
-बड़ी पूजा की तैयारियों को लेकर की गई बैठक