{"_id":"5a4913ab4f1c1b156b8bf53b","slug":"191514738603-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया-दिबियापुर मार्ग पर घंटों जाम में फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया-दिबियापुर मार्ग पर घंटों जाम में फंसे लोग
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। दिबियापुर-औरैया पर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जिसके चलते बीती रात सड़क निर्माण के दौरान राहगीरों को निकलने का रास्ता न मिलने से वहां जाम लग गया। जाम में मरीज लिए एक एंबुलेंस भी फंस गई। घंटेभर तक जाम में फंसे रहने से लोगों को भारी दिक्कत हुई।
औरैया से दिबियापुर जाने वाला मुख्य मार्ग काफी समय से जर्जर स्थिति में है। अब उसका काम पीडब्लूडी विभाग की ओर से किया जा रहा है। अक्सर सड़क निर्माण के दौरान विभाग की ओर से संकेत लगाए जाते हैं। जिससे राहगीर सावधान हो जाए। लेकिन यहां निर्माण के दौरान विभाग की तरफ से कोई संकेत न होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
इसके अलावा वहां काम कर रही जेसीबी मशीन की ओर से बेढंग तरीके से काम किए जाने से राहगीर घंटों तक रात के समय जाम में फंसे रहे। वहीं दिबियापुर की ओर से मरीज को लेकर आई एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जिससे मरीज सहित वहां मौजूद राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी न होने से जेसीबी मशीन मनमाने ढंग से काम कर रही है। जिससे वहां रोजाना जाम की स्थित बन रही है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य के दौरान विभाग में अधिकारी कर्मचारी को मौके पर मौजूद रहने को कहा गया है। अगर ऐसा है तो जानकारी कर मौके पर रहने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही राहगीरों को समस्या न हो इसके लिए वहां काम कर रहे लोगों को निर्देशित किया जायेगा। -सुनील कांत, एक्सईएन