फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जनता के बीच रहकर विकास कराने वाले को करेंगे वोट

जनता के बीच रहकर विकास कराने वाले को करेंगे वोट

Thu, 14 Mar 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
जनता के बीच रहकर विकास कराने वाले को करेंगे वोट
औरैया/फफूंद । 29 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए युवा मतदाता उत्साहित हैं। कई युवा मतदाता पहली बार तो कई दूसरी बार इटावा लोकसभा सीट से सांसद चुनने को तैयार हैं। यूथ वोटर अपने लोकसभा क्षेत्र में कैसा सांसद चुनना चाहता है, इसको लेकर बातचीत
विज्ञापन


कस्बे के निवासी व पहली बार लोकसभा में अपना वोट डालने को लेकर खासे उत्साहित बीएससी के छात्र अब्दुल बारी का कहना है कि हमारे क्षेत्र में काफी तादाद में युवा बेरोजगार हैं। फफूंद नगर भी कई संसाधनों में विकास के नाम पर बहुत पिछड़ा है। वह ऐसे सांसद को चुनेंगे जो क्षेत्र की समस्याओं व बेरोजगारी पर विशेष ध्यान दे। क्षेत्र की जनता को आसानी से उपलब्ध होकर उनकी समस्याओं का निदान कराए।
विज्ञापन


कस्बे के निवासी डीएलएड के छात्र मुहम्मद मुस्तकीम का कहना है कि वह पहली बार लोकसभा चुनाव में सांसद चुनने के लिए वोट डालेंगे। वह ऐसे प्रत्याशी को चुनेंगे, जिसकी साफ सुथरी छवि हो। जातिवाद से हटकर हमारे क्षेत्र में विकास कराए व गरीबों को साथ लेकर चले। किसी तरह का कोई भेदभाव न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे के युवा वोटर दिल्ली में जॉब कर रहे दिलीप पांडेय का कहना है कि वह दूसरी बार लोकसभा का वोट डालेंगे। वह ऐसा सांसद चुनना चाहते है जो कस्बे और क्षेत्र की गरीब जनता को भी आसानी से उपलब्ध हो सके। साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच में आकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निदान कराए। साफ -सुथरी छवि व विकास कराने वाला हो। ऐसे ही प्रत्याशी को वह वोट करेंगे।


कस्बे के ही एमए के छात्र वकार आलम का कहना है कि वह इस लोकसभा चुनाव में दूसरी बार अपना वोट डालेंगे। वह ऐसे सांसद को चुनेंगे जो जाति, धर्म की बात न करे। कस्बे व क्षेत्र के युवाओं की बेरोजगारी की समस्या पर विशेष ध्यान दे, क्षेत्र के गरीब और किसानों के दर्द को समझे। स्वास्थ्य, परिवहन व अन्य मामलों में पिछड़े हमारे कस्बे की इन जरूरतों को पूरा करे।


कस्बे के निवासी बीएससी कर चुके युवा छात्र हर्षवर्धन अवस्थी का कहना है कि वह अपनी संसदीय सीट से ऐसे प्रत्याशी को सांसद को चुनना चाहते है जो साफ -सुथरी छवि का हो और ईमानदार हो, जो हर समय गरीब व किसानों सहित क्षेत्रीय जनता के लिए उपलब्ध रहे और उनकी समस्याओं का निदान कराए। जातिवाद से हटकर विकास कराने वाला हो।


कस्बे के ही निवासी युवा वोटर व वॉलीवुड कलाकार शिवा शुक्ला का कहना है कि वह इस लोकसभा मे दूसरी बार अपना वोट डालेंगे। वह इस बार ऐसा सांसद चुनना चाहते है जो क्षेत्र की जनता से बराबर संपर्क में रहकर उनकी समस्याओं को सुनकर निदान कराए। कस्बे व क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने की पहल करने वाला हो, किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने वाला हो, विकास के नाम से पिछड़ चुके हमारे फफूंद कस्बे में भरपूर विकास कराए।

-ईमानदार, मिलनसार सांसद चाहते हैं युवा मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed